
पिंजौर में नाबालिग ने पंचकूला के सैक्टर 6 अस्पताल मे दिया बच्चे को जन्म
आरोपी को किया गिरफ्तार
चंडीगढ 30 अगस्त ( विश्ववार्ता): पंचकूला के पिंजौर में 17 वर्षीय नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है और उसे कालका कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
पंचकूला के पिंजौर पुलिस देर रात 3:00 बजे बच्ची को लेकर सेक्टर 6 के अस्पताल पहुंची। साथ में एसएचओ पिंजौर और डीएसपी खुद मौके पर मौजूद थे और दो डॉक्टरों की निगरानी में नाबालिग लडक़ी का इलाज चल रहा है। मौके पर अस्पताल के कई सीनियर डॉक्टर्स भी पहुंचे। करीब 7 गाडिय़ों में पूरी पुलिस फोर्स फुल सिक्योरिटी के साथ उस बच्ची को सेक्टर 6 अस्पताल लाया गया। पूरी रात नाबालिग लडक़ी का चला इलाज चला।





















