
पारिवारिक विवाद में घिरे नवजोत सिद्धू का आया बडा बयान सामने
राजनीति के लिए मां को कब्र से निकालकर ले आई: सिद्धू
पढिये और क्या कहा
चंडीगढ़, 29 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर एनआरआई बहन सुमन तूर द्वारा लगाये आरोपों पर आज सिद्धू का बडा बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत में कहा कि इस घटिया राजनीतिक को लोग स्वीकार नहीं करेंगे।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि राजनीतिक के लिए मेरी मां को कब्र से निकाल कर ले आई। अब सुमन के आरोपों का प्रतिद्वंद्वियों को जवाब देने के लिए 40 साल पहले गुजर चुकी मां को दोबारा नहीं ला सकते। लोग ऐसी घटिया राजनीति को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
सिद्धू की एनआरआई बहन सुमन तूर ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि सिद्धू ने पिता भगवंत सिद्धू की मौत के बाद मां निर्मल भगवंत और बड़ी बहन को घर से निकाल दिया। फिर मीडिया में बयान देकर झूठ बोला कि उसके माता-पिता न्यायिक तौर पर अलग हुए। सिद्धू उस समय अपनी उम्र 2 साल बता रहे हैं, लेकिन वह सब झूठ है। सुमन ने कहा कि उनकी मां ने अपनी छवि बचाने के लिए दिल्ली के चक्कर काटे और अंत में दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस की तरह उनकी मौत हुई। सुमन ने कहा था कि सिद्धू ने यह सब प्रॉपर्टी के लिए किया।
इस बारे में नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने शुक्रवार को कहा था कि वह सुमन तूर को नहीं जानती। नवजोत सिद्धू के पिता के दो विवाह हुए थे। पहले विवाह से उनकी 2 बेटियां थीं, लेकिन मैं उन्हें नहीं जानती।






















