
पाक घुसपैठिया युवक ने भारतीय सीमा में की घुसपैठ
बीएसएफ ने दबोचा, पाक रेंजर्स के किया हवाले
फिरोज़पुर 20 जून (विश्ववार्ता) फिरोज़पुर सेक्टर में एक पार्क घुसपैठिया युवक भारतीय सीमा में घुसपैठ कर गया था जिसे बीएसएफ की 103 बटालियन द्वारा कब्जे में ले लिया गया था। यह जानकारी देते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर ने बताया कि जांच और पूछताछ के दौरान पता चला कि पाक घुसपैठिए युवक नाबालिग है और उससे कोई भी ऐतराज योग चीज़ बरामद नहीं हुई और वह गलती से भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था ।
उन्होंने बताया कि मानवता के आधार पर बीएसएफ द्वारा पाक रेंजर से संपर्क किया गया और आज यह युवक उनके हवाले कर दिया गया है।























