
पाकिस्तान नही आ रहा हैँ अपनी नापाक हरकतो से बाज, बार्डर पर बरामद हुई करोड़ों की हेरोइन
चंडीगढ़, 18 जुलाई (विश्ववार्ता) : पंजाब मे भारत व पाकिस्तान बार्डर पर ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप बरामद हुई है मिली जानकारी के अनुसार जिला अंतर्गत भारत-पाक सीमा के पास बी.एस.एफ. और पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पैकेट हेरोइन बरामद हुई है, जिसका वजन 2 किलो 20 ग्राम बताया जा रहा है और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस संबंध में खालड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अंतर्गत भारत-पाकिस्तान सीमा पर सेक्टर अमरकोट में बी.ओ.पी कलसियां के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में बी.एस.एफ. और पंजाब पुलिस के संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया।























