
पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने दिया इमरान खान को बड़ा झटका
नई दिल्लीः 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट ने पीएम इमरान खान को बड़ा झटका दिया है. उन्होंने संसद भंग करने का फैसला पलट दिया है. कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान को अधिकार नहीं है कि वे राष्ट्रपति से संसद भंग करने को कहें। डिप्टी स्पीकर का फैसला भी संविधान के खिलाफ है।





















