
इस्लामाबाद की टीम ने कराची पर की धमाकेदार जीत दर्ज
पाकिस्तान सुपर लीग का दूसरा सत्र इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात की धरती पर खेला जा रहा है। 14 जून को पीएसएल का 22वां मैच कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला गया। इस मुकाबले में इस्लामाबाद की टीम ने कराची पर धमाकेदार जीत दर्ज की। रेड आर्मी की जीत में कॉलिन मुनरो और इफ्तिखार अहमद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



















