
पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग आज
चुनाव में इस्तेमाल होंगे 26 करोड़ बैलट पेपर
चंडीगढ, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए आज यानि गुरुवार को वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में 5,121 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें से 4,806 पुरुष, 312 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर उम्मीदवार हैं. भारतीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे वोटिंग शुरू हो जाएगी जो शाम 5:30 बजे तक चलेगी. चुनाव में ऊंच नीच ना हो जाए इसके लिए लगभग 6 लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं पाकिस्तान आर्मी से नाराज लोग नारा लगा रहे हैं कि ‘ये इलेक्शन, नहीं सेलेक्शन है’ और पाकिस्तान आर्मी ने नवाज शरीफ की पार्टी को सेलेक्ट कर लिया है. ऐस माना जा रहा है कि आर्मी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहती है।
पाकिस्तान में चुनाव के दिन ही देर रात रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है पाकिस्तान में बैलट पेपर से वोट डाले जाने के ठीक बाद मतगणना शुरू हो जाती है। यहां आम चुनाव के लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं, जिसका कुल वजन करीब 2100 टन है।पाकिस्तानी चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक यहं वोटिंग की समाप्ति के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी जाती है. पोलिंग अधिकारी शाम को बैलेट पेपर की गिनती शुरू कर देते हैं। पोलिंग अधिकारी वोटों की गिनती खत्म होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी को जानकारी देते हैं और फिर रिजल्ट जारी किया जाता है।





















