
पाकिस्तान ने हॉन्गकॉन्ग को हराकर काटा सुपर-4 का टिकट
अब फिर होगा भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला
इस दिन होगी भिडंत
चंडीगढ 3 सिंतबर ( विश्ववार्ता)पाकिस्तान ने एशिया कप के महत्वपूर्ण मुकाबले में शुक्रवार को हांगकांग पर 155 रन से एकतरफा जीत दर्ज करके सुपर फोर चरण में प्रवेश कर लिया और अब रविवार को उसका सामना भारत से होगा। इसी के साथ यह तय हो गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा। ये मैच 4 सितंबर को खेला जाएगा।पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को 20 ओवर में 194 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में हॉन्ग कॉन्ग महज़ 38 रन पर सिमट गई। पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए शादाब ने 2.4 ओवर में मात्र आठ रन देकर चार विकेट लिए, जबकि नवाज ने दो ओवर में पांच रन देकर तीन विकेट झटकाए























