
पाकिस्तान के चुनाव में होर्डिंगों पर दिख रहे सिद्धू मूसेवाला के फोटो
चंडीगढ़, 2 जुलाई ( विश्ववार्ता) भारत के दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खाने के साथ पोस्टर में लगाई गई है।देश के पंजाब प्रांत में आगामी उपचुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए मूसेवाला की लोकप्रियता का फायदा उठाया जा रहा है।पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के पोस्टर पर सिद्धू मूसेवाला के फोटो का इस्तेमाल जेन कुरैशी के साथ किया गया है।























