
पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार शुरूआत के बाद दोनो ओपनर लौटे पेवेलियन
18 ओवर के बाद जानिये भारत का स्कोर
चंडीगढ, 10 सितंबर (विश्ववार्ता) एशिया कप-2023 के सुपर-4 स्टेज का तीसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शुरूआत की। इस समय 19 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शाहीन शाह अफरीदी ने शाबाद खान के हाथों कैच कराया। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) को शाबाद खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया।























