
पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान की पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को बढ़त
चंडीगढ, 10 फरवरी (विश्ववार्ता)पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद नतीजे आ रहे हैं। चुनाव आयोग ने 18 घंटे की देरी के बाद आधिकारिक नतीजे घोषित करना शुरू किए थे। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों को पाकिस्तान के चुनाव नतीजों में शुक्रवार को बढ़त मिलती दिख रही है। चुनाव के नतीजे असामान्य देरी के बाद धीरे-धीरे आने लगे हैं। चुनाव परिणाम में देरी को लेकर पीटीआई ने धांधली के आरोप भी लगाए
देश में बृहस्पतिवार को चुनावधांधली के आरोप, छिटपुट हिंसा और मोबाइल इंटरनेट बंद रहने के बीच कराए गए थे। पाकिस्तान में इस चुनाव में दर्जनों दल मैदान में थे, लेकिन मुख्य मुकाबला इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई), तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) और बिलावल जरदारी भुट्टो की ‘पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी’ (पीपीपी) के बीच है।




















