
पाकिस्तानी मशहूर एक्ट्रेस सेहर शिनवारी का जिम्बाब्वे को ऑफर
भारत को हराने पर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करने का किया वादा
चंडीगढ़ 4 नवंबर (विश्ववार्ता): भारत को अपना आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलना है और टीम इंडिया को इस मैच में जीत मिल जाती है तो रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम टी20 वल्र्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। जिम्बाब्वे को भारत पर जीत दर्ज करने के लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने एक आकर्षक ऑफर भी दिया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए जिम्बाब्वे को ऑफर दिया है कि अगर वह अगले मुकाबले में भारतीय टीम को हरा देती है तो वह जिम्बाब्वे के लडक़े से शादी करेंगी। उन्होंने ट्वीट किया- मैं जिम्बाब्वे के लडक़े से शादी करुंगी। अगर उनकी टीम करिश्माई अंदाज में अगले मुकाबले में भारत को हरा देती है। इसके बाद तो उनके ट्वीट ने इंटरनेट पर आग लगा दी। हजारों की संख्या में लाइक्स मिले हैं तो सैकड़ों लोगों ने रीट्वीट किया है।























