
पाकिस्तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन
चंडीगढ, 26 जून: ( विश्ववार्ता) जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का देर रात निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 60 साल की दलबीर कौर का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है। उनका अंतिम संस्कार आज पंजाब के भिखीविंड में होगा। आपको बता दें कि सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की जासूसी के आरोप में सरबजीत सिंह को 1991 में मौत की सजा सुनाई थी। हालांकि 2008 में पाकिस्तान की सरकार ने सरबजीत सिंह को फांसी की सजा देने पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी थी।























