
पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में ब्लास्ट
कई लोगो के मारे जाने की खबर
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) पाकिस्तान के कराची यूनिवर्सिटी में जोरदार धमाका हुआ है। जियो न्यूज के अनुसार यह धमाका यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी कार में हुआ है। इस धमाके में दो चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है.






















