
पांडिचेरी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा होंगे चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार
जानिये कौन है राजीव वर्मा
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता) 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी व पांडिचेरी के मुख्य सचिव राजीव वर्मा चंडीगढ़ प्रशासक के नए सलाहकार होंगे । जानकार सूत्रों से पता चला है कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनके नाम को हरी झंडी दे दी है। राजीव वर्मा वर्ष 1992 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं। अभी वह फिलहाल पांडिचेरी में मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने वर्ष 1994 बैच के शर्त चौहान को अरुणाचल प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। जबकि वर्ष 1994 के नवीन कुमार चौधरी को मिजोरम से दिल्ली में तब्दील किया है।
























