
पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका पर आज जीत की पटरी पर लौटने का होगा दबाव
ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मैच शुरू, श्रीलंका ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला
चंडीगढ़, 16 अक्तूबर (विश्ववार्ता) अपने पहले दोनों मैच में हारने से आहत पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टीमें वनडे विश्व कप मुकाबले मे एक दूसरे को पटखनी देने के लिए उतर गई है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। उसका नेट रन रेट -1.846 है। श्रीलंका -1.161 के नेट रन रेट के साथ सातवें स्थान पर है। इन दोनों टीमों ने अभी तक टूर्नामेंट में तीनों विभाग में लचर प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया का खराब क्षेत्ररक्षण वास्तव में हैरान करने वाला है। उसने अभी तक दो मैच में छह कैच टपकाए हैं। यह टूर्नामेंट में अभी तक किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन है।





















