
पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारत मजबूत स्थिति में
इंग्लैंड के नौ बल्लेबाज लौटे पवेलियन
पढिये अब कितने रन पीछे है इंग्लैंड
चंडीगढ़, 3 जुलाई ( विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन भारत मजबूत स्थिति मे पहुुंच गया है। भारतीय गेंदबाजों का जोरदार प्रदर्शन जारी है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 9 विकेट खोकर 267 रन बना लिए हैं।























