
पहाडो मे लगातार बर्फबारी से फिर उत्तर भारत मे मौसम मे लेगा करवट
चंडीगढ, 31 जनवरी (विश्ववार्ता) उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी देहरादून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाको मे पड रहा हेै। पंजाब, हरियाणा व दिल्ली-एनसीआर में मौसम मे रोज तब्दीली हो रही है। आज से मौसम फिर करवट लेगा, बारिश से राहत मिलेगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। दिनभर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार सुबह शुरू हुई बारिश कल सुबह तक जारी रही। रातभर बदरा ऐसे बरसे कि 24 घंटे में 20.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं आने के कारण दिल्ली में अक्तूबर के बाद से बारिश नहीं हुई थी, लेकिन 29 जनवरी को सक्रिय हुआ विक्षोभ मजबूत था।























