
पहाडो मे बर्फबारी से पंजाब में लुढका दिन का तापमान भी
आज अधिकतर जिलों में छाई धुंध व कोहरा
चंडीगढ, 5 दिसंबर (विश्ववार्ता) पहाडो मे लगातार हो रही बर्फबारी से पंजाब में दिन का तापमान भी लुढका गया है, मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और नीचे जा सकता है। इसके साथ ही आज कई जिलो मे सुबह धुंध की घनी चादर के बीच हुई।
धुंध के येलो अलर्ट के बीच पंजाब में दिन का तापमान लगातार गिर रहा है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के कारण इसमें और गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को दिन के तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और नीचे जा सकता है। इसके साथ ही मंगलवार की सुबह धुंध की घनी चादर के बीच होगी। वहीं, हरियाणा में धुंध के कारण हादसा होने से चार वाहन टकरा गए हैं।
पंजाब में सबसे अधिक 25.2 डिग्री तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया।
इसके अलावा अमृतसर का 23.3 डिग्री, लुधियाना का 22.5, पटियाला का 24.5, पठानकोट का 23.2, बठिंडा का 24.2, गुरदासपुर का 21.0, एसबीएस नगर का 21.4, बरनाला का 23.1, जालंधर का 21.9 डिग्री, मोगा का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम न्यूनतम 8.5 डिग्री तापमान फरीदकोट का रहा।























