पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत फिर कांपा
आज भी जारी रहेगा शीतलहर का कहर
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) : पहाड़ों पर हो रही लगातार से समूचा उत्तर भारत एक बार फिर कांप ग या है। बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठिठुरन ने आम जन जीवन पर असर डाल है। पंजाब, हरियाणा समेत अन्य राज्यो मे जबकि दिन भर 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे से चली हवा ठिठुरन को बढ़ाती रही। सुबह कोहरे के कारण धूप भी देर से निकली, दिन भर धूप और बादल आते-जाते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार सर्द हवा का यह दौर अभी आज भी जारी रहेगा। इस कारण से अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...