
मेलबर्न,27 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू ) लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 37 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 90 रन है. अजिंक्य रहाणे 42 गेंदों में 10 रन और हनुमा विहारी 40 गेंदों में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन के पहले सेशन में भारत ने शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा का विकेट गंवाया.





















