
भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जारी
पहले सेशन के खेल में बांग्लादेश टीम का दबदबा
भारत का उपरी क्रम लडखडाया, 25 ओवर मे बनाये मात्र इतने रन
चंडीगढ़, 14 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत-बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट के पहले दिन का खेल जारी है। पहले दिन के पहले सेशन के खेल में मेजबान बांग्लादेश भारत पर हावी रहा। लंच तक भारत ने 26 ओवर मे तीन विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 12 और ऋषभ पंत 29 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। कप्तान केएल राहुल 22, शुभमन गिल 20 और विराट कोहली 1 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से तैजुल इस्लाम ने 2 विकेट चटकाए। जबकि खालिद अहमद को एक विकेट मिला।























