
तीन विकेट खोकर 263 रन
नई दिल्ली. जो रूट और सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिब्ली की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 263 रन बना लिए हैं. जो रूट ने अपने करियर का 20वां शतक जड़ा है. दिन का खेल खत्म होने पर रूट 128 रन बनाकर नाबाद हैं. दिन के आखिरी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सिब्ली (87) को आउट किया. रूट और सिब्ली के बीच तीसरे विकेट के लिए 200 रनों की साझेदारी हुई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने दो और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया.




















