
मेलबर्न,26 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू ) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम के पहली पारी में 195 रनों पर सिमटने के बाद भारत ने खेलना शुरू किया. पहले ओवर में मयंक अग्रवाल का विकेट गंवाने के बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 36 रन बना लिए हैं. भारत अभी 159 रनों से पीछे हैं.






















