
भारत जीत से 157 रन दूर
बुमराह ने 5 विकेट लिए
इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम टेस्ट में भारतीय टीम बेहद मजबूत स्थिति में है. भारत को जीत के लिए 157 रन चाहिए और उसके 9 विकेट बचे हुए हैं. खेल के चौथे दिन इंग्लैंड ने भारत को 209 रनों का लक्ष्य दिया जवाब में टीम इंडिया ने एक विकेट पर 52 रन बना लिये इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 303 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड की ओर से कप्तान जो रूट ने सबसे ज्यादा 109 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 64 रन देकर 5 विकेट लिए। भारत ने स्टंप्स तक 1 विकेट खोकर 52 रन बना लिए हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 5वें दिन के खेल में 157 रन और बनाने होंगे।



















