चंडीगढ़, 30 जुलाई (विश्ववार्ता) टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 68 रनों से मात देकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 190 रन बनाए और वेस्टइंडीज के सामने 191 रनों का टारगेट रखा. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 122 रन ही बना पाई.