

पहली विमेंन प्रीमियर लीग के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी शुरू
भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को इस टीम ने खरीदा इतने करोड मे
स्मृति मंधाना को बेंगलुरू ने खरीदा
चंडीगढ, 13 फरवरी (विश्ववार्ता)पहली विमेंन प्रीमियर लीग के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी शुरू हो चुकी है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा। मुंबई की टीम को उनका कप्तान मिल चुका है। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।मुंबई के जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में चल रहे ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। पहले सेट की नीलामी हो चुकी है और दूसरे सेट की जारी है। दीप्ति शर्मा पर बोली लग रही है। न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा। उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।























