
परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने संगरूर के लोगों को समर्पत किए चार आम आदमी क्लीनिक
समारोहों में हिस्सा लेने वाले स्कूलों में आज छुट्टी का ऐलान
चंडीगढ़, 16 अगस्त: भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संगरूर में राष्ट्रीय झंडा लहराते हुए पंजाब के परिवहन और पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शहीदों के सपनों को साकार करने और पंजाब को सफलता की नई बुलन्दियों पर ले जाने का प्रण लिया।
कैबिनेट मंत्री ने यहाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करवाए गए जि़ला स्तरीय समारोह के दौरान सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा की बात है कि आज़ादी के संघर्ष के दौरान पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए। उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया और मार्च पास्ट से सलामी ली।
कैबिनेट मंत्री द्वारा स्कूलों के विद्यार्थियों की पेशकारी से प्रभावित होते हुए 16 अगस्त को उन स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया, जिन स्कूलों द्वारा स्वतंत्रता समारोह में हिस्सा लिया गया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रोग्राम में शामिल विद्यार्थियों को टीम स्तर पर 1100-1100 रुपए की नकद राशि भी मौके पर ही प्रदान की। कैबिनेट मंत्री द्वारा मुराह बफैलो प्रोजैक्ट स्कीम के अधीन पाँच पशु पालकों को चैक बाँटे गए। उन्होंने नए बुढापा पेंशनरों, दिव्यांग वोटरों, स्व-सहायता समूहों, मनरेगा के जॉब-कार्ड होल्डरों को भी सम्मानित किया।
कैबिनेट मंत्री भुल्लर ने स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों और अलग-अलग क्षेत्रों में शानदार सेवाएं देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करने के अलावा ज़रूरतमंदों को सिलाई मशीनें और ट्राईसाईकल भी सौंपे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किया।





















