परिवहन मंत्री द्वारा सरकारी बसों की डीज़ल चोरी रोकने के लिए अधिकारियों को सख़्त निर्देश
निरंतर शिकायतें मिलने के बाद अधिकारियों के साथ की आपातकालीन बैठक
पारदर्शिता लाने के लिए विभागीय सेवाएं ऑनलाइन करने सम्बन्धी मसौदा रिपोर्ट 15 दिनों में पेश करने की हिदायत
चंडीगढ़, 30 मई:सरकारी बसों का तेल चोरी होने की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज विभाग के उच्च अधिकारियों से पूछा कि जनरल मैनेजरों को पहली बैठक के दौरान हर बस से प्रति लीटर अधिक से अधिक माईलेज सुनिश्चित बनाने सम्बन्धी दिए गए निर्देश सम्बन्धी क्या कार्यवाही की गई है।
अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक के दौरान स. भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य में हर तरह का भ्रष्टाचार का ख़ात्मा करने का प्रण लिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह जनरल मैनेजरों से निर्धारित लक्ष्य से कम माईलेज देने वाले ड्राइवरों से रिकवरी करने सम्बन्धी कार्यवाही रिपोर्ट लें। विभाग की आमदन बढ़ाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि लोगों के पैसों के साथ खिलवाड़ करने की किसी को भी इजाज़त नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसका कोई लिहाज़ नहीं किया जाएगा।