
परनीत कौर ने चुनाव प्रचार से दूर रहने की बताई वजह
कांग्रेस की ओर से जारी नोटिस को लेकर भी परनीत कौर ने दिया बयान
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ 11 फरवरी (विश्ववार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी और कांग्रेस सांसद परनीत कौर से जब चुनाव प्रचार से दूर रहने का कारण पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके पति ने अपनी पार्टी बना ली है। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार के साथ हैं, परिवार से ऊपर कुछ नहीं होता. पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए कांग्रेस द्वारा जारी नोटिस के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। उल्लेखनीय है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























