
सरकारी बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद अहम खबर
पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी आज से जा रहे है हड़ताल पर
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, चंडीगढ़ डिपो में पी.आर.टी.सी. पनबस कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया गया है । बतां दे कि चंडीगढ़ डिपो के बाहर यूनियन के कर्मचारियों द्वारा तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
वहीं इस घोषणा के बाद चंडीगढ़ से चलने वाली पी.आर.टी.सी. बसें बंद कर दी गई हैं। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने ये भी कहा कि उनकी मांगें नहीं सुनी गईं तो कल पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
हम आपको बता दें कि वे अपनी मांगों और डिपो में हो रही समस्याओं को लेकर हड़ताल पर हैं। इस घोषणा के बाद चंडीगढ़ से आने वाली पीआरटीसी की बसें रोक दी गईं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं सुनी गईं तो कल पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।





















