
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022
पढिये किस नेता ने कहां से किया अपने मत का प्रयोग,वोट के बाद किस नेता ने क्या कहा
चंडीगढ़, 20 फरवरी (विश्व वार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बादल गांव में अपना वोट डाला , पंजाब के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डेरा बाबा नानक के मतदान केंद्र में अपना वोट डाला। कपूरथला में आप नेता परविंदर सिंह के भतीजे ने विवाह से पहले वोट डाला। वही कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने अमृतसर के स्वामी विवेकानंद कॉलेज में वोट डाला।
वही दूसरी तरफ बादल परिवार से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, उनके बेटे शिअद प्रधान सुखबीर बादल और सांसद बहू हरसिमरत कौर बादल लंबी में अपना वोट डाला। वही सांसद शिअद सांसद हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-बसपा 80 से अधिक सीटें मिलेंगी।4






















