
पढ़ें, पंजाब की जनता के लिए मान सरकार की बड़ी घोषणाएं और योजनाएं
राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पेश किया आप सरकार का रोडमैप
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने आज विधानसभा सत्र में अपने संबोधन के दौरान पंजाब में आप सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों की घोषणा की।
1. राज्य के प्रत्येक नागरिक को एक स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाएगा, जिस पर सभी जानकारी पूरी तरह से डिजिटल होगी। इसके अलावा दिल्ली में ‘मोहल्ला क्लीनिक’ की तर्ज पर राज्य भर में 16000 गांव और वार्ड क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।
2. दिल्ली की ‘फ्रिस्ट’ योजना की तरह ही एक योजना पंजाब में भी शुरू की जाएगी। जिसके तहत कोई भी व्यक्ति सडक़ दुर्घटना के शिकार व्यक्ति को किसी भी अस्पताल ले जा सकता है जहां उसका नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। अस्पताल कितना भी महंगा हो या इलाज कितना भी महंगा क्यों न हो, व्यक्ति का मुफ्त में इलाज होगा और उसकी जान बच जाएगी।
3. पंजाब सरकार हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली देगी। पुराने बकाया माफ किए जाएंगे और साथ ही जिनके मीटर कनेक्शन काट दिए गए हैं उन्हें भी बहाल किया जाएगा।
18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला के लिए 1 हजार रूपये प्रति माह ।
5. हर किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा।
6. कृषि के लिए मुफ्त बिजली जारी रहेगी।
7. शहीदों के परिवारों को सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी।
8. परिवहन माफिया के खात्मे के लिए आयोग बनेगा।
9. देश का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय जालंधर में स्थापित किया जाएगा।
10. सरकार व्यापारियों के साथ मिलकर काम करेगी और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं बनेंगी। निर्वाचित प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
11. अगले पांच वर्षों में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा और मौजूदा कर में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।
12. उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नए आयोग का गठन किया जाएगा।
13. जालंधर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण किया जाएगा।
14. बेअदबी और बम विस्फोट के मामलों की गहन जांच की जाएगी।
15. पुलिस अधिकारियों की भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती होगी और वीआईपी कल्चर खत्म होगा।
16. आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं के वेतन एवं प्रोत्साहन राशि को दुगना किया जायेगा।
पंजाब 17.6 महीने में नशा मुक्त हो जाएगा।
17. वकीलों के लिए न्यायालय परिसर में चैंबर बनाए जाएंगे और उनके परिवारों का बीमा किया जाएगा।






















