
पडोसी राज्य मे हमलो को लेकर चंडीगढ पुलिस अलर्ट मोड मे
डीजीपी प्रवीर रंजन ने अफसरो संग की अहम बैठक
क्षेत्रों में बाहरी और आंतरिक नाके बढाएं जायेगें: डीजीपी रंजन
सुरक्षा चक्र को किया जायेगा ओैर मजबूत
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) पडोसी राज्यो मे हमलो की व आतंकवादियों गतिविधियों मे लगातार बढोतरी को देखते हुए चंडीगढ पुलिस भी अलर्ट हो गई है। चंडीगढ़ के डीजीपी प्रवीर रंजन ने इस संबंध में सभी अफसरों के साथ अहम बैठक की। शहर मे सुरक्षा चक्र को ओैर मजबूत किया जायेगा। बैठक में कहा गया है कि शहर में संवेदनशील जगहों समेत थानों की सुरक्षा कड़ी करें। थाना प्रभारियों को थानों समेत पुलिस चौकियों में सुरक्षा सख्त करने को कहा गया है। डीजीपी ने थाना प्रभारियों को आदेश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में बाहरी और आंतरिक नाके लगाएं। इसके साथ ही बॉर्डर पर भी नाके बढ़ाए जाएं।























