
पडोसी राज्यो के बाद पंजाब में भी फिर डराने लगा कोरोना
क्या फिर लगेगा लॉकडाउन?
पंजाब स्वाथ्य मंत्री ने बुलाई कोविड रिव्यू बैठक
चंडीगढ़, 20 अप्रैल (विश्ववार्ता). देशभर में एक बार फिर कोरोना ने जोर पकड़ लिया है, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने कोविड रिव्यू मीटिंग बुलाई है। इस बीच, पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि आज की बैठक कोविड को लेकर थी. उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी तक कोरोना के ज्यादा मामले नहीं हैं, सिर्फ 0.5त्न ही एक्टिव केस हैं। इसलिए आज की बैठक में कोई नई पाबंदी नहीं लगाई गई है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे कोविड से सावधान रहें, मास्क पहनें और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाएं।





















