पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ मारा गया
चंडीगढ़, 11 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पाकिस्तान के सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने जैश ए मोहम्मद के कमांडर शाहिद लतीफ और हाशिम को मार गिराया। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शाहिद लतीफ को दस्का शहर की एक मस्जिद में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी।
भारत के इस मोस्ट वॉन्टेड आतंकी की सियालकोट में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि तड़के एक मस्जिद में घुसकर लतीफ को गोली मारी गई। NIA ने UAPA के तहत शाहिद पर केस दर्ज किया था।






















