
पठानकोट में पिटबुल कुत्ते का खौफ, 5 गांव के करीब एक दर्जन लोगो को किया घायल
पंचकूला नगर निगम ने पिटबुल नस्ल के कुत्तो पर लगा रखी है रोक
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता):पंजाब के पठानकोट में पिटबुल कुत्ते ने करीब 5 गांवों के एक दर्जन लोगों को काटकर कोहराम मचा दिया। पिटबुल के रास्ते मे जो भी आया वह उसे शिकार बनाता गया। सलारिया नामक एक व्यक्ति पर जब पिटबुल ने हमला किया तो उन्होनेे हिम्मत दिखाते हुए हाथ में पकड़ा डंडा कुत्ते के मुंह में डाल दिया। तभी गांव के लोग वहां पहुंचे और सलारिया के साथ मिलकर कुत्ते को पीट पीटकर मार डाला।
बतां दे कि पंचकूला नगर निगम की आम बैठक में महापौर कुलभूषण गोयल ने पंचकूला निवासियों को घर में पिटबुल और रोटरविलर मिक्स कुत्ते की नस्ल रखने की अनुमति पर रोक लगा दी है। महापौर ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति इन कुत्तों की नस्लों को घर में रखता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। अभी यह स्थिति साफ नहीं है कि जुर्माना न भरने पर दोषियों को क्या सजा मिलेगी।























