
पटियाला हिंसा: शिवसेना नेता हरीश सिंगला गिरफ्तार
किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा-CM भगवंत मान
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता)पटियाला में काली देवी मंदिर के पास हुई झड़प के सिलसिले में शिवसेना नेता हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब के पटियाला में खालिस्तान विरोधी मार्च के विरोध में दो गुटो में झड़प के बाद स्थानीय प्रशासन ने शहर में 11 घंटे का कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने डीजीपी से कहा कि इस मामले को लेकर सख्ती बरतें और पंजाब के अमन कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले चाहे जो भी हों उनके साथ सख्ती से निपटा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब विरोधी शक्तियों को शांति किसी भी कीमत पर भंग नहीं करने देंगे।





















