
पटियाला में हालात तनावपूर्ण
पटियाला में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू
चंडीगढ़, 29 अप्रैल (विश्व वार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पटियाला में हुई हिंसा के मद्देनजर शहर में आज, 29 अप्रैल शाम 7 बजे से कल, 30 अप्रैल को सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है. पटियाला में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों पक्षों में बवाल इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते पत्थरबाजी हुई और तलवारें तक चलने लगीं।























