
पटियाला जेल से राजेंद्र अस्पताल लाए गए नवजोत सिद्धू, कांग्रेस के कई नेता भी पहुंचे
पढिय़े क्या है वजह
चंडीगढ, 23 मई (विश्व वार्ता) नवजोत सिद्धू को पटियाला के राजिंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सिद्धू ने तबीयत खराब होने की शिकायत की है और साथ ही उन्होंने जेल प्रशासन से विशेष आहार की मांग की है जिसके बाद आज उन्हें भारी सुरक्षा के बीच पटियाला जेल से राजिंद्र अस्पताल लाया गया है जहां उनका मेडिकल चेकअप होगा। वहीं कांग्रेस के कई नेता राजेंद्र अस्पताल भी पहुंच चुके हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 34 साल पुराने एक मामले में सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई थी।























