
पटियाला जेल में बंद नवजोत सिद्धू की तबीयत बिगड़ी
राजिंदरा अस्पताल लाया गया
चंडीगढ,20 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) पटियाला जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू की आज अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके तुंरत बाद उन्हे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में लाया गया, जहां उनका मैडिकल चेकअप करवाया जा रहा है।
गौरतबल है कि 1988 के रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नवजोत सिंह सिद्धू को 19 मई में एक साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से वह पटियाला जेल में बंद हैं। यह रोडरेज मामला 34 साल पुराना है।
वही नवजोत सिंह सिद्धू को लुधियाना कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिए हैं और उन्हें कल पेश होने के लिए कहा गया है। कोर्ट ने सी.एल.यू. मामले में सिद्धू को लेकर यह वारंट जारी किए गए हैं। इस मामले में उन्हें गवाह के तौर पर अदालत में तलब किया गया है। कोर्ट ने वारंट जारी करते हुए कहा है कि सिद्धू को अदालत में पेश किया जाए ताकि इस मामले की आगामी जांच हो सके।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























