
पटियाला के नाभा जेल से गैंगस्टर भूपी राणा को पंचकूला कोर्ट मे किया पेश
चंडीगढ,16 सितंबर (विश्ववार्ता) गैंगस्टर भूपी राणा को आज पटियाला के नाभा जेल से क्राइम ब्रांच की टीम प्रोडक्शन वारंट पर पंचकूला कोर्ट लेकर पहुंची। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने बरवाला में भूपी राणा गैंग के गुर्गे को सात पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी भूपी राणा को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। कोर्ट से उसका रिमांड मांगा जाएगा।





















