चंडीगढ , 8 नवंबर (विश्ववार्ता): कोरोना वायरस और प्रदूषण के स्तर को देखते हुए कई राज्यों में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। हरियाणा में भी पटाखों पर रोक लगाने की योजना थी। हालांकि, इस पर यू-टर्न लेते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री
मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि लोग दो घंटे तक पटाखे जला सकते हैं। उधर, पटाखों पर प्रतिबंध के मुद्दे पर नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल 9 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा। दरअसल, दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए अरविंद केजरीवाल की सरकार ने ग्रीन पटाखे चलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।उल्लेखनीय है कि राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली सहित कई राज्यों ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...