
पटना में विपक्षी दलों की बडी बैठक आज, एक मंच पर साथ दिखेगे 17 राज्यों के बड़े नेता
दिल्ली सीएम व पंजाब सीएम केजरीवाल भी पहुंचे बैठक मे शामिल होने के लिए
सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ़, 23 जून (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनाव में बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर मैदान में उतरने के प्रयास में लगे विपक्षी दल आज पटना में मुलाकात करने वाले हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर विपक्षी दलों की महाबैठक बुलाई गई है. कई दिग्गज नेता इस बैठक में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बाहर करने के उद्देश्य से मंथन करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ एक मजबूत मोर्चे के गठन की रणनीति बनाएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह बैठक बुलाई है। इसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब सीएम भगवंत मान समेत विपक्षी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान कल ही पटना पहुंच गए पटना एयरपोर्ट से सीधे तख्त साहिब हरमंदिर साहिब गुरद्वारा में माथा टेकने के लिए निकले। इसी के साथ गुरद्वारा में सुरक्षा व्यव्स्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।





















