
पंजाब DGP गौरव यादव ने नववर्ष से पहले जारी किये सख्त आदेश
चंडीगढ, 23 दिसंबर (विश्ववार्ता) :पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रिहायशी जिलों में तैनात और लगातार 3 सालों से एक जिले में तैनात थानेदारों का 26 दिसंबर तक तबादला करने के आदेश जारी किए गए है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, तबादला करने के बाद इस बारे में जानकारी डी. जी.पी. दफ्तर को भेजने के लिए हिदायतें भी जारी की गई है।
कई जिलों में पहले ही थानेदार अपने मनपसंद जिलों में बदली करवा गए थे। पंजाब पुलिस के मुख्यिा ने 21 दिसंबर को राज्य की समूह रेंजों के आई जी, डी.आई.जी. सभी पुलिस आयुक्तों, सरकारी रेलवे पुलिस के ए.आई.जी. को पत्र जारी किया है।























