
पंजाब CM मान ने Delhi CM केजरीवाल के साथ यहां 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का किया उद्घाटन
चंडीगढ़, 3 मार्च (विश्ववार्ता) आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब सी.एम. मान लुधियाना पहुंचे। जहां पंजाब में आज सरकार ने बड़ी पहल की है। उन्होंने पंजाब के लोगों को बड़ी सौगात दी। अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री मान ने आज लुधियाना में 13 स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन किया है। इस दौरान उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस भी मौजूद थे।
सी.एम. मान ने संबोधन करते हुए कहा कि आज शिक्षा क्रांति का ऐतिहासिक दिन है। स्कूल ऑफ एमिनेंस आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस में टेनिस, बास्केटबॉल, स्वीमिंग पूल व क्वालीफाइड स्टाफ दिया जा रहा है। सरकारी में यह पहली बार है कि सरकार ने स्वीमिंग पूल की सुविधा दी है। उन्होंने कहा कि आज लुधियाना के इंदरापुरी इलाके में बहुत ही शानदार स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन हुआ है। उन्होंने कहा अभी एक स्कूल का उद्घाटन किया 12 और बाकी हैं।























