
पंजाब CM मान ने पंजाब में बिजली मुफ्त करने का किया दावा
बिजली की गारंटी को 1 साल पूरा होने पर सीएम मान ने जनता को दी बधाई
कहा- पंजाब में 1 साल 90 प्रतिशत लोगों के बिजली बिल जीरो
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज लाईव होकर जनता को संबोधन करते हुए कहा कि 1 जुलाई 2022 का दिन पंजाब के इतिहास में याद रखा जाएगा क्योंकि पिछले साल एक जुलाई को पंजाब सरकार ने 600 यूनिट बिजली फ्री करने का फैसला लिया था जिसका 90 फीसदी घरों ने फायदा उठाया। इसके लिए उन्होंने जनता को बधाई दी और कहा कि एक साल निर्विघ्न पूर्ण हो चुका है। केवल घरेलू खपतकारों के लिए ही नहीं बल्कि कृषि सेक्टर में भी धान की खेती के लिए बिजली जो पहले आठ घंटे टूट-टूट कर आती थी वहीं अब किसानों को निर्बाध 10 से 14 घंटे बिजली मिल रही है।
90 प्रतिशत लोगो के घरो में बिजली मुफ्त है। 12 और 13 घंटे बिजली चल रही है। रोज वीडियोस सामने आ रही हैं कि ट्यूबल बंद कर धान लगा रहें हैं। हमने बिजली बोर्ड को को घाटा नहीं पडऩे दिया। 16 सो चार करोड़ की पहली कि़स्त हमने बिजली बोर्ड को दे दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में फिलहाल बिजली की कोई कमी नहीं है। धान की रोपाई के लिए अतिरिक्त बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। किसानों को मोटरें बंद कर धान की रोपाई करनी पड़ रही है। यह पहली बार है कि धान के सीजन में बिजली कटौती नहीं हुई है।























