
पंजाब CM मान के आवास पर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
अपनी मांगो को लेकर कच्चे कर्मचारी कर रहे थे प्रदर्शन
चंडीगढ़, 27 सितंबर (विश्व समाचार) पंजाब सीएम भगवंत मान के आवास पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे है राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कच्चे कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आज जब ये प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें घसीटा और कुछ विरोध करने वाली महिलाओं को भी पुरुष पुलिस ने घसीटकर जमीन पर गिरा दिया. इस दौरान मौके पर पहुंची एसडीएम मैडम नवरीत कौर सेखों ने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया।
बतां दे कि इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यकर्ताओं ने पंजाब की ‘आप’ सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास के पास फ्लाईओवर के नीचे राज्य स्तरीय विरोध रैली निकाली।






















