
पंजाब CM मान की पत्नी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर विरोधी पार्टियों को दिया करार जबाव
फेसबुक पर क्या लिखा, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,3 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने आज अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर विरोधी पार्टियों को करार जबाव दिया हैँ। उन्होने पोस्ट सांझी करते लिखा है कि विरोधियों के लिए जरूरी सूचना मान साहिब अपने मिशन पर है कमिशन पर नहीं।
उल्लेखनीय है कि पंजाब के मुख्यमंत्री मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान सियासत में दिलचस्पी ले रही है और वह मुख्यमंत्री की तरफ से पंजाब के अलग-अलग समागमों में शामिल हो रही है। डॉक्टर मान का कहना है कि पंजाब के बिगड़े हुए सिस्टम को सुधारने के लिए कुछ समय लगेगा पर विरोधियों द्वारा गलत प्रचार करके पंजाब के माहौल को खराब करने का यत्न किया जा रहा है।






















