
पंजाब CM भगवंत मान आज लुधियाना में करेंगे ध्वजारोहण
पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ, 15 अगस्त (विश्ववार्ता) 76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में आज ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। सुरक्षा में पुलिस के करीब 4000 जवानों की तैनाती की गई है। देर रात को एडीजीपी प्रमोद बान ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहेशहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इसके अलावा पीएयू में सीएम भगवंत मान के चौपर के उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। यहां पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े हैं। सीएम आज मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन भी करेंगे।























